Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सांसद गीता कोड़ा ने जेपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल परीक्षा पेपर लीक होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सयुंक्त सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 2023 का पेपर लीक होने की खबर सामने आने पर सांसद गीता कोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के अलग-अलग जनपदों में अभ्यर्थी 11वीं जेपीएससी पेपर लीक का आरोप लगा रहे हैं. चतरा, जामताड़ा और धनबाद में जेपीएससी 11वीं परीक्षा का पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। है, ऐसे में झारखंड सरकार को बिना देर किए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के कारण इस्तीफा दे देना चाहिए,

जेपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने से पूरे देश भर में झारखंड शर्मसार हुआ है, जेपीएससी भ्रष्ट अफसर और भ्रष्ट नेताओं का अड्डा बन गया है, पिछले दोनों 18 जनवरी24 को जेपीएससी का एग्जाम भी प्रश्न पत्र लीक होने के कारण रद्द करना पड़ा , 14 लोगों की गिरफ्तारियां हुई पर पर्दे के पीछे खेल करने वाले बच गए, जल्दबाजी में चुनाव को देखते हुए आज पुन: जेपीएससी का परीक्षा लिया गया, मैं सरकार से मांग करती हूं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और परदे के पीछे झारखंड को शर्मसार करने वाले की गिरफ्तारी हो

About Author