Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुरुप के मनसा मन्दिर में नव निर्मित प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के नया साई स्थित मानसा मन्दिर में नव निर्मित सर्पों की देवी माता मानसा की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके अलावे मनसा पूजा की शुरूआत कैसी हुई है, मन्दिर के दीवारों में प्रतिमा के माध्यम से दर्शाया गया है। इन सभी देवी देवताओं के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया। इससे पहले कलश यात्रा निकली गई। इस यात्रा में शामिल कुल 51 महिला श्रद्धालुओं ने स्थानीय संजय नदी तट के ठाकुराणी दरह से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर मन्दिर परिसर पहुंची।

इसके बाद पंडित यदुनंदन होता के द्वारा मन्दिर में कलश की स्थापना कर वैद्धिक मंत्रोंच्चाराण के साथ विधिवत नव निर्मित प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर डा विमल शंकर प्रमाणिक, चुनु प्रधान, मिश्रीलाल प्रमाणिक, उग्रेसेन प्रधान, बिप्रसेन प्रधान, बनू प्रधान, श्रवण दास, सेमल प्रमाणिक, हराधन महतो, हेमसागर प्रधान,संजीत प्रमाणिक, त्रिलोचन प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक,शिबु प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक समेत सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

About Author