Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

होली को लेकर मालदा मंडल ने की 6 ट्रेनों की डिमांड, सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Holi Special Train: 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया. इस बीच मालदा मंडल की तरफ से 6 स्पेशल ट्रेनें मांगी गई हैं. यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए 6 ट्रेनों की डिमांड की गई है.

3 LHB और 3 ICF कोच की ट्रेन की मांग

जानकारी के मुताबिक, तीन एलएचबी और 3 आईसीएफ कोच की ट्रेनों की मांग की गई है. दरअसल, होली को लेकर कई ट्रेनों में सीटें फुल हैं. इसके अलावा कुछ ट्रेनों में वेटिंग है. लंबी वेटिंग होने की वजह से टिकट कंफर्म होने की संभावना काफी कम है. विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है. तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकीं हैं.

मालदा टाउन-आनंद विहार के परिचालन की तारीख

रेलवे बोर्ड की तरफ से एक ट्रेन मालदा मंडल को दी गई है. यह ट्रेन भागलपुर से चलेगी और आनंद विहार तक जाएगी. मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन भागलपुर से दिल्ली के लिए 2 मार्च, 9 मार्च और 16 मार्च को मालदा टाउन से सुबह खुलेगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे के आस-पास भागलपुर आएगी.

वापसी में आनंद विहार-मालदा टाउन होली स्पेशल 3 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 3:35 बजे खुलेगी और अगले दिन देर शाम भागलपुर पहुंच जाएगी. मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों की बात की जाए तो इसमें पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और टूंडला शामिल है.

About Author

Leave a Reply