Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जेसीएपीसीपीएल कंपनी जमशेदपुर द्वारा मानव विकास उच्च विद्यालय गरुड़बासा पश्चिम केंपस स्कूल भवन के प्रथम तल्ला का नवीकरण किया गया।

आज दिनांक 15 2023 को जेसीएपीसीपीएल कंपनी जमशेदपुर द्वारा मानव विकास उच्च विद्यालय गरुड़बासा पश्चिम केंपस स्कूल भवन के प्रथम तल्ला का नवीकरण किया गया।जिसका  उद्घाटन मुख्य अतिथि  जेसीएपीसीपीएल के महाप्रबंधक उज्जवल चक्रवर्ती ने किया

उक्त अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि उज्जवल चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन और बच्चों के कार्यक्रम का प्रशंसा किया उन्होंने भविष्य में मानव विकास उच्च विद्यालय को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती रोमा सोही ने स्वागत भाषण के माध्यम से किया.  कार्यक्रम का संचालन छात्रा सोमा प्रामाणिक और अंजली सुंडी ने बारी बारी से किया.

विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एक के दुआ ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय के वर्तमान विकास और भविष्य में सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक आवश्यकताओं को बताया.

धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक कल्याणी चक्रवर्ती ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेसीएपीसीपीएल कंपनी के
प्रशांत कुमार, कृत दक्षिणी जूही घोष, अमित पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोमा सही, उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, उपाध्यक्ष एके दुआ, महासचिव कृष्णा लोहार ,कोषाध्यक्ष एके ठाकुर, प्रधानाध्यापिका कल्याणी चक्रवर्ती, उप प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा, रायमूल बांद्रा, अजीत तिर्की, सुरेश कर्मकार, सुनील कुमार, कृष्णा लोहार, विष्णु गोप, सुनील कर्मकार उपस्थित थे, उसके अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं  बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

निवेदक,
कृष्णा लोहार,
महासचिव,
मानव विकास स्कूल प्रबंधन समिति

About Author