Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिले में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन सख्त, ध्वस्त किया गया नीमडीह थाना क्षेत्र में 05 अवैधभट्टियां

सरायकेला-खरसावां, 29 अगस्त2026, शनिवार (भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावाँ जिले में उपायुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग निरन्तर गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है.
इसी क्रम में 29. अगस्त.2026 को नीमडीह थाना अंतर्गत ग्राम जुगीलोंग में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान 05 अवैध शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से 2,400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जप्त किया गया. साथ ही संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिम एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को देखते हुए आमजनों से अपील किया गया कि वे अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों/स्थानों की सूचना संबंधित विभाग या प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

About Author

Leave a Reply