Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कुछ ही देर में शोरूम जलकर हुआ राख, 50 से 60 लाख के नुकसान का अनुमान

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग केंदू गाछ के बगल स्थित बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई. जिससे पूरा शोरूम धू-धू कर जल उठा .घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जाता है कि शाम 7 बजे के आसपास बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में अचानक भयंकर आग की लपटें देखी गई .सड़क से आने जाने वाले लोगों ने आगजनी की इस भीषण घटना को देखी, जिसके बाद मुख्य सड़क किनारे भीड़ लग गई. बताया जाता है कि इस भयंकर आगजनी की घटना में शोरूम को लाखों का नुकसान हुआ है .जबकि आगजनी के कारणों का है बस पता नहीं चल सका है .इधर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है.

Advertisement –

About Author