Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में धूमधाम से मनाया जा रहा है मां पहाड़ी पूजा,लगातार सात दिनों तक चलेगा मां का पूजा

जमशेदपुर (झारखंड) 22 जून 2023:– जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में श्री श्री पहाड़ी पूजा कमिटी द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है माँ पहाड़ी पूजा।पूजा का शुरुआत 21 जून दिन बुधवार से हुआ जो की 27 तारिक मंगलवार तक चलेगा।

माता के पूजन में कैरेज कॉलोनी के लोगी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पुरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया।मां पहाड़ी के पूजा अर्चना में पूरे कॉलोनी में नगर भ्रमण भी किया जा रहा है जो की पूरे 7 दिन तक लगातार चलेगा। साथ ही रविवार 25 जून को भव्य रूप में भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमे काफी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।माता का स्वागत गोलपहाड़ी से किया गया और अंतिम दिन वही पर विदाई किया जाएगा।

Advertisement –

माता की प्रतिमा को हर दिन हल्दी द्वारा अलग अलग स्वरूप दिया जाता है। पूजा के अंत में 27 तारिक को पूरे जोर-शोर से आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला जाएगा। आतिशबाजी करने के लिए ओडिसा और जमशेदपुर की टीम भी मौजूद रहेगी।

इस कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने में कमेटी के प्रेसिडेंट मनोज दास, श्रीनिवास राव,मुख्य पुजारी के कुमार राय,गोपाल दास,भागीरथी दास,आशीष यादव,हरीश राव,नितेश सिंह,बाबू राव,वाशु,एम संतोष अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author